IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज, 10 टीमों की पूरी लिस्ट आई सामने

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्या जैसे कई युवा बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन खिलाड़ियों ने इस सीजन तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़कर फैंस को रोमांचित किया। हालांकि, अगर आईपीएल की मौजूदा सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में ना तो वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है और ना ही प्रियांश आर्या का। यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में हर टीम के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम दर्ज है, जिसमें यशस्वी जायसवाल फिलहाल नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं।

यशस्वी जायसवाल के अलावा इशान किशन और अभिषेक शर्मा भी इस खास सूची में शामिल हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जिस खिलाड़ी का नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज है, उसे देखकर कई फैंस और क्रिकेट प्रेमी चौंक सकते हैं। आईपीएल की मौजूदा 10 टीमों में से 6 भारतीय खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि 4 विदेशी बल्लेबाज भी इस सूची का हिस्सा हैं। यशस्वी, अभिषेक और इशान के अलावा केएल राहुल, सुरेश रैना और ऋद्धिमान साहा जैसे अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

12 वर्षों से बरकरार है रैना का धमाकेदार रिकॉर्ड

ऋद्धिमान साहा ने 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया था। उनका नाम इस सूची में शामिल होना कई क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला हो सकता है। वहीं, ‘मिस्टर IPL’ के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लीग इतिहास का सबसे तूफानी अर्धशतक लगाया था। खास बात यह है कि पिछले 12 सालों में सीएसके का कोई भी बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाज
टीमखिलाड़ीगेंदबनामसाल
राजस्थान रॉयल्सयशस्वी जायसवाल13कोलकाता नाइट राइडर्स2023
किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स)केएल राहुल14दिल्ली कैपिटल्स2018
कोलकाता नाइट राइडर्सपैट कमिंस14मुंबई इंडियंस2022
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुरोमारियो शेफर्ड14चेन्नई सुपर किंग्स2025
लखनऊ सुपर जायंट्सनिकोलस पूरन15रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2023
दिल्ली कैपिटल्सजैक फ्रेजर मैकगर्क15सनराइजर्स हैदराबाद2024
सनराइजर्स हैदराबादअभिषेक शर्मा15मुंबई इंडियंस2024
चेन्नई सुपर किंग्ससुरेश रैना16किंग्स इलेवन पंजाब2014
मुंबई इंडियंसइशान किशन16सनराइजर्स हैदराबाद2021
गुजरात टाइटंसरिद्दिमान साहा20लखनऊ सुपर जायंट्स2023

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here