IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज, 10 टीमों की पूरी लिस्ट आई सामने

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और प्रियांश आर्या जैसे कई युवा बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इन खिलाड़ियों ने इस सीजन तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़कर फैंस को रोमांचित किया। हालांकि, अगर आईपीएल की मौजूदा सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस सूची में ना तो वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है और ना ही प्रियांश आर्या का। यह रिकॉर्ड आईपीएल इतिहास में हर टीम के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों के नाम दर्ज है, जिसमें यशस्वी जायसवाल फिलहाल नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं।

यशस्वी जायसवाल के अलावा इशान किशन और अभिषेक शर्मा भी इस खास सूची में शामिल हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए जिस खिलाड़ी का नाम इस रिकॉर्ड में दर्ज है, उसे देखकर कई फैंस और क्रिकेट प्रेमी चौंक सकते हैं। आईपीएल की मौजूदा 10 टीमों में से 6 भारतीय खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जबकि 4 विदेशी बल्लेबाज भी इस सूची का हिस्सा हैं। यशस्वी, अभिषेक और इशान के अलावा केएल राहुल, सुरेश रैना और ऋद्धिमान साहा जैसे अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है।

12 वर्षों से बरकरार है रैना का धमाकेदार रिकॉर्ड

ऋद्धिमान साहा ने 2023 में गुजरात टाइटंस के लिए सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया था। उनका नाम इस सूची में शामिल होना कई क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाला हो सकता है। वहीं, ‘मिस्टर IPL’ के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लीग इतिहास का सबसे तूफानी अर्धशतक लगाया था। खास बात यह है कि पिछले 12 सालों में सीएसके का कोई भी बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

IPL की सभी 10 टीमों के लिए सबसे तेज पचासा लगाने वाले बल्लेबाज
टीम खिलाड़ी गेंद बनाम साल
राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल 13 कोलकाता नाइट राइडर्स 2023
किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) केएल राहुल 14 दिल्ली कैपिटल्स 2018
कोलकाता नाइट राइडर्स पैट कमिंस 14 मुंबई इंडियंस 2022
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रोमारियो शेफर्ड 14 चेन्नई सुपर किंग्स 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स निकोलस पूरन 15 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2023
दिल्ली कैपिटल्स जैक फ्रेजर मैकगर्क 15 सनराइजर्स हैदराबाद 2024
सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा 15 मुंबई इंडियंस 2024
चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना 16 किंग्स इलेवन पंजाब 2014
मुंबई इंडियंस इशान किशन 16 सनराइजर्स हैदराबाद 2021
गुजरात टाइटंस रिद्दिमान साहा 20 लखनऊ सुपर जायंट्स 2023

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here