DC vs KKR IPL 2026: प्लेऑफ की जंग में भिड़ेंगे दिल्ली और कोलकाता, यहां देखें मैच से जुड़ी पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 10 मैचों में 8 अंक हासिल किए हैं और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैचों में 7 अंक जुटाए हैं और वह आठवें नंबर पर है।

ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। खास बात यह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी बार आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। आइए जानते हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले की हेड टू हेड रिकॉर्ड, लाइव स्ट्रीमिंग, स्क्वाड, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मौसम से जुड़ी पूरी जानकारी।

डीसी बनाम केकेआर हेड टू हेड रिकॉर्ड
  • मैच-34
  • दिल्ली कैपिटल्स-19
  • कोलकाता नाइट राइडर्स-15
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन के साथ)

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन।

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन के साथ)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स पिच रिपोर्ट

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर यह मुकाबला होगा। इस पिच पर खूब रन बनते हैं। इसी पिच पर पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 264 रन बनाए, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मौसम रिपोर्ट

उत्तर भारत में छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है। लखनऊ में गुरुवार का मैच बारिश से प्रभावित रहा। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकताता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार, डेविड मिलर, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी।

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रविंद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मतीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टॉस कब होगा?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कब से खेला जाएगा?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here