RR-GT मैच के बाद IPL पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, पंजाब किंग्स पर खतरा

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 51 मुकाबले खेले जा चुके हैं और प्लेऑफ की जंग लगातार रोमांचक होती जा रही है। शनिवार (9 मई) को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले मुकाबले के बाद अंकतालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सीजन की शुरुआत में लगातार छह मैच जीतकर शानदार आगाज करने वाली पंजाब किंग्स की टीम पहली बार टॉप-2 से बाहर हो जाएगी। वहीं राजस्थान और गुजरात के बीच होने वाले इस मुकाबले की विजेता टीम 14 अंकों के साथ सीधे टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगी, जिससे प्लेऑफ की रेस और भी दिलचस्प हो जाएगी।

फिलहाल आईपीएल 2026 की अंकतालिका में सनराइजर्स हैदराबाद शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। टीम ने 11 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज करते हुए 14 अंक हासिल किए हैं। वहीं पंजाब किंग्स 10 मैचों में 6 जीत और एक मुकाबला रद्द होने के कारण 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 10 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और 12 अंकों के साथ टीम फिलहाल तीसरे नंबर पर काबिज है।

राजस्थान रॉयल्स के पास नंबर-1 बनने का मौका

राजस्थान रॉयल्स के 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। गुजरात टाइटंस के भी 10 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 का 52वां मैच जीतने वाली टीम कम से कम नंबर-2 पर पहुंचेगी। बड़े अंतर से जीत मिली तो सनराइजर्स हैदराबाद भी पीछे छूट सकती है। राजस्थान का रनरेट +0.510 है। वह सनराइजर्स +0.737 से आगे निकल सकती है। गुजरात का रनरेट -0.147 है। उसका सनराइजर्स से आगे निकलना मुश्किल है।

राजस्थान और गुजरात में कौन मारेगा बाजी?

राजस्थान रॉयल्स की शानदार शुरुआत के बाद टीम की लय अब बिगड़ती नजर आ रही है। लगातार चार मुकाबले जीतकर सीजन का आगाज करने वाली राजस्थान ने अपने पिछले छह मैचों में से चार गंवा दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दे रही है और टीम लगातार तीन मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। ऐसे में मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस मुकाबले में गुजरात का पलड़ा थोड़ा भारी माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here