IPL 2026 RR vs GT Match: राजस्थान और गुजरात की टक्कर, जानिए मैच से जुड़ी हर अहम जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार (9 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। इस सीजन में दोनों टीमों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से हराया था। प्लेऑफ की दौड़ के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमों के 10-10 मैचों के बाद 12-12 अंक हैं। ऐसे में जो टीम यह मैच जीतेगी, उसके 14 अंक हो जाएंगे और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है। आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले की हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्क्वाड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड

कुल मैच- 9
गुजरात टाइटंस-6
राजस्थान रॉयल्स-3

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11
  • राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका/तुषार देशपांडे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।
  • गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
    साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-6 पर यह मैच होगा। पहली बार इस सीजन इस पिच का इस्तेमाल होगा। जयपुर में इस साल खूब रन बने हैं। राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 225 रन बनाए। दोनों बार लक्ष्य का बचाव हुआ। राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में भी बड़ा स्कोर बनने की संभावना है।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मौसम रिपोर्ट

ओस की भूमिका अहम होगी। टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। जयपुर में बहुत ज्यादा गर्मी है। दिन में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। शाम को तापमान कम होगा।

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टॉस कब होगा?
    राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच कब से खेला जाएगा?
    राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस स्क्वाड
  • गुजरात टाइटंस स्क्वाड
    शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन, रविश्रीनिवासन साई किशोर
  • राजस्थान रॉयल्स स्क्वाड
    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here