WWE Backlash 2026 का बड़ा मंच तैयार, जानिए टाइमिंग और लाइव टेलीकास्ट डिटेल्स

0

नई दिल्ली : हाल ही में संपन्न हुए रेसलमेनिया 42 के बाद अब WWE का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट बैकलैश 2026, 9 मई को आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट के लिए मैच कार्ड पूरी तरह तैयार है और कई बड़े सुपरस्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ रिंग में उतरने वाले हैं। फैंस के लिए सबसे बड़ी चर्चा जॉन सीना को लेकर है, जिन्हें रेसलमेनिया 42 में होस्टिंग करते देखा गया था। अब बैकलैश में उनकी मौजूदगी को लेकर भी जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है।

WWE बैकलैश 2026 में कई बड़े और हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे। रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम करने वाले रोमन रेंस भी इस इवेंट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा सैथ रॉलिंस की भी रिंग में वापसी फैंस के उत्साह को और बढ़ाने वाली है। WWE इस बड़े इवेंट के दौरान कुछ चौंकाने वाले सरप्राइज भी प्लान कर सकती है। ऐसे में बैकलैश 2026 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल नजर डालते हैं इस इवेंट के मैच कार्ड पर।

WWE Backlash 2026 का पूरा मैच कार्ड
  • रोमन रेंस बनाम जैकब फाटू, WWE वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप
  • ट्रिक विलियम्स बनाम सैमी जेन, WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप
  • सैथ रॉलिंस बनाम ब्रॉन ब्रेकर
  • इयो स्काई बनाम वो ओस्का
  • डैनहाउजेन/’मिस्ट्री पार्टनर’ बनाम किट विल्सन/द मिज, टैग टीम मैच
WWE Backlash 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग, वेन्यू, तारीख, समय समेत सभी जानकारी:-
  • WWE Backlash 2026 का आयोजन कहां होगा?
    WWE Backlash 2026 का आयोजन फ्लोरिडा के टैम्पा स्थित, बेंचमार्क इंटरनेशनल एरिना में होगा।
  • WWE Backlash 2026 का आयोजन कब होगा?
    WWE Backlash 2026 का आयोजन 9 मई 2026 को होगा।
  • WWE Backlash 2026 का आयोजन कितने बजे शुरू होगा?
    WWE Backlash 2026 का आयोजन भारतीय समयानुसार सुबह 3.30 बजे से होगा। जबकि यूएसए के टाइम के मुताबिक यह आयोजन शनिवार शाम से होगा।
  • WWE Backlash 2026 का लाइव प्रसारण भारत में कहां होगा?
    WWE Backlash 2026 का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं होगा।
  • WWE Backlash 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां होगी?
    WWE Backlash 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय फैंस नेटफ्लिक्स और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here