तेज रफ्तार से अचानक धीमी गेंद, अशोक शर्मा की गेंदबाजी बनी चर्चा का विषय

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड फिलहाल गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा के नाम दर्ज है। 6 फुट 1 इंच लंबे इस पेसर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में ध्रुव जुरेल को 154.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालकर सभी को हैरान कर दिया था। अशोक लगातार 145 किमी/घंटा से अधिक की स्पीड से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी खासियत गति में शानदार बदलाव करना है। वह तेज गेंदों के साथ 105 किलोमीटर प्रतिघंटे की बेहद धीमी गेंद भी फेंक सकते हैं, जिससे बल्लेबाज अक्सर चकमा खा जाते हैं। अशोक ने अपनी इस खास स्लोअर बॉल का श्रेय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज रसिख सलाम को दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गति परिवर्तन के सवाल पर अशोक शर्मा ने कहा, ‘जब मैं 16 या 17 साल का था तो मेरा एक दोस्त था जो टेनिस-बॉल क्रिकेट में बैक-ऑफ-द-हैंड स्लोअर बॉल डालता था। तो मुझे बहुत प्यारी बॉल लगी थी। लोग आम तौर पर ऑफकटर, नकलबॉल वगैरह डालते हैं,लेकिन मैंने सोचा मैं अपनी एकेडमी में एक नॉर्मल क्रिकेट बॉल से यह बैक-ऑफ-द-हैंड बॉल ट्राई करता हूं। शुरू में यह बहुत मुश्किल था। मेरे हाथ की पोजिशन अजीब थी, बॉल ठीक से पिच नहीं हो रही थी। कभी-कभी यह मेरे ठीक सामने पिच होती थी, कभी-कभी पिच के बाहर। कभी-कभी लेग स्पिन की तरह गेंद चलती थी असल में कंट्रोल नहीं था।’

रसिख सलाम से सीखी धीमी गेंद की खास कला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक वर्मा ने कहा, ‘मेरे एकेडमी कोच ने जोर दिया कि मुझे उस गेंद की अभ्यास करनी चाहिए और उस पर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि अगर मैं इसमें महारत हासिल कर लूं तो यह मेरे बहुत काम आएगा। फिर, जब मैं (2025 में) कोलकाता नाइट राइडर्स जुड़ा तो मेरे दोस्त रसिख सलाम ने मेरी बहुत मदद की। वह बहुत अच्छी बैक-ऑफ-द-हैंड स्लोअर डिलीवरी करते हैं। मैंने उनसे टिप्स मांगे और उन्होंने मेरी बहुत मदद की, जो अब काम आ रही है। रसिख मुझसे कहते थे कि मैं ट्रेनिंग में सीधे जाकर वह डिलीवरी नहीं कर सकता। इसके बजाय मुझे खड़े होकर बॉल टॉस करनी चाहिए और रन-अप के साथ बॉलिंग की ओर धीरे-धीरे बढ़ना चाहिए।’

अशोक शर्मा ने IPL 2026 में लिए 6 विकेट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक वर्मा ने अपनी खास धीमी गेंद को लेकर कहा, “धीरे-धीरे यह मेरी सबसे बड़ी ताकत बन गई। तेज गेंदबाजी करते समय अगर आपके पास बैक-ऑफ-द-हैंड गेंद को कम स्पीड से डालने की क्षमता हो और आप उसे सही लाइन-लेंथ पर फेंकें, तो वह विकेट दिलाने वाली गेंद साबित हो सकती है।” आईपीएल 2026 में यह उनका पहला सीजन है और अब तक उन्होंने 6 मुकाबलों में 38 की औसत तथा 10.85 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here