FIFA World Cup 2026 ओपनिंग इवेंट में कैटी पेरी का जलवा, नोरा फतेही भी लगाएंगी चार चांद

0

नई दिल्ली: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट का इस बार स्वागत तीन अलग-अलग देशों में होने वाले तीन भव्य समारोहों के साथ किया जाएगा। अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित सोफी स्टेडियम में 12 जून को जब अमेरिकी टीम पराग्वे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी, उससे ठीक पहले मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समां बांधेंगी। उनके साथ रैपर फ्यूचर, लीसा, टायला, अनीता और रेमा जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सितारे भी मंच साझा करेंगे। यह भव्य समारोह किक-ऑफ से लगभग 90 मिनट पहले शुरू होगा, जो दर्शकों को एक यादगार और भव्य अनुभव देने के लिए तैयार है। इस बार फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन बेहद खास और ऐतिहासिक होने वाला है।

जे बाल्विन और टायला का मेक्सिको में जलवा

टूर्नामेंट का आधिकारिक पहला मैच 11 जून को मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एज्टेका स्टेडियम में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस ओपनिंग सेरेमनी में लैटिन संगीत का तड़का लगेगा। यहां जे बाल्विन, एलेजांद्रो फर्नांडीज, डैनी ओशन और प्रसिद्ध बैंड माना परफॉर्म करेंगे। दक्षिण अफ्रीकी सिंगर टायला यहाँ भी अपनी प्रस्तुति देंगी, जिससे मेक्सिको का माहौल फुटबॉल के जुनून से भर जाएगा।

कनाडा में नोरा फतेही और माइकल बुबले का धमाकेदार शो

कनाडा का ओपनिंग मैच टोरंटो के BMO फील्ड में बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ होगा। यहां के समारोह को खास बनाने के लिए कनाडा के अपने दिग्गज कलाकार मैदान पर उतरेंगे। एलानिस मोरिसिट, माइकल बुबले और अलेसिया कारा जैसे सितारों के साथ बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही भी अपना जलवा बिखेरेंगी। डीजे संजय अपनी बीट्स पर टोरंटो के फैंस को नचाने का काम करेंगे। फीफा वर्ल्ड कप में नोरा फतेही के कारण भारत की भी छाप वहां छोड़ा जाएगी।

फीफा ओपनिंग में 90 मिनट का लगातार मनोरंजन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फीफा ने स्पष्ट किया है कि तीनों देशों में होने वाले ये समारोह मैच शुरू होने से 90 मिनट पहले शुरू होंगे। इसका उद्देश्य सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं है, बल्कि मेजबान देशों की संस्कृति और वैश्विक संगीत का संगम दुनिया के सामने प्रस्तुत करना है। 48 टीमों वाले इस विस्तारित टूर्नामेंट में मनोरंजन का स्तर भी पहले से कहीं अधिक भव्य रखा गया है। कैटी पेरी की परफॉर्मेंस को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि वह अपने हाई-एनर्जी और शानदार लाइव शो के लिए जानी जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here