मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के 10 खिलाड़ी भारतीय अंडर-18 टीम में शामिल, भोपाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे प्रतिनिधित्व

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भोपाल में होने वाली अंडर-18 हॉकी सीरीज के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीमों की घोषणा हो गई है। इस अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, भोपाल के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयन से प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। भारतीय अंडर-18 पुरुष टीम में अकादमी के गोलकीपर आयुष रजक, डिफेंडर अंश बहुत्रा और करण गौतम, मिडफील्डर अवि माणिकपुरी तथा फॉरवर्ड सिद्धार्थ बेन और गाज़ी खान को जगह मिली है।महिला टीम में स्नेहा दावड़े, गोलकीपर महक परिहार, नम्मी गीताश्री और नौशीन नाज़ का चयन हुआ है।

भोपाल में होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-18 हॉकी सीरीज 15 से 20 मई 2026 तक भोपाल में खेली जाएगी। घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलने से मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना हो गया है।

राष्ट्रीय चयन में दिखा एमपी अकादमी का दम
मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी लंबे समय से देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दे रही है। आधुनिक प्रशिक्षण, फिटनेस प्रबंधन और अनुभवी कोचिंग के कारण अकादमी के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय टीम में जगह बना रहे हैं। एक साथ 10 खिलाड़ियों का चयन अकादमी की मजबूत खेल संरचना का प्रमाण है।

खेल मंत्री ने दी शुभकामनाएं
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और राज्य सरकार की खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने भरोसा जताया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।लगातार राष्ट्रीय टीमों में खिलाड़ियों के चयन से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश हॉकी में उभरती ताकत बन रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here