राजस्थान-गुजरात मैच के बाद अंकतालिका में बदलाव, गिल ने वैभव को पीछे छोड़ा

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। गुजरात की इस बड़ी जीत के बाद पंजाब किंग्स और आरसीबी दोनों को नुकसान हुआ। पंजाब किंग्स दूसरे से तीसरे और आरसीबी तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई। वहीं, हार के बाद राजस्थान रॉयल्स चौथे से पांचवें नंबर पर पहुंच गई। गुजरात और हैदराबाद दोनों के 14-14 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के चलते हैदराबाद अब भी शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।

राजस्थान-गुजरात मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस में हेनरिक क्लासेन अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, राजस्थान के खिलाफ 84 रन की शानदार पारी खेलने वाले शुभमन गिल टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकलकर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि वैभव अब पांचवें नंबर पर हैं। दूसरी ओर, इस मुकाबले के बाद पर्पल कैप कगिसो रबाडा के नाम हो गई, जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट हासिल किए। रबाडा ने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया।

राजस्थान-गुजरात मैच के बाद अंकतालिका
टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
सनराइजर्स हैदराबाद1174140.737
गुजरात टाइटंस1174140.228
पंजाब किंग्स1063130.571
आरसीबी1064121.234
राजस्थान रॉयल्स1165120.082
सीएसके1055100.151
केकेआर10459-0.169
दिल्ली कैपिटल्स11478-1.154
मुंबई इंडियंस10376-0.649
लखनऊ सुपर जायंट्स10376-0.934
राजस्थान-गुजरात मैच के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज
खिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
हेनरिक क्लासे111149454.89157.323623
अभिषेक शर्मा111147547.5210.184336
केएल राहुल111146846.81804824
शुभमन गिल101046246.2160.424420
वैभव सूर्यवंशी111144040236.563840
प्लेयरमैचओवर्सगेंदविकेटऔसतरन4-विकेट5-विकेट
कगिसो रबाडा11422521821.8339300
भुवनेश्वर कुमार10392341717.5329800
अंशुल कंबोज1035.42141718.7131800
प्रिंस यादव10372221618.6929900
ईशान मलिंगा1138.22301622.6336210

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here