IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, RCB-SRH-GT आगे; MI और LSG की उम्मीदें टूटीं

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 54 मुकाबले पूरे हो चुके हैं और अब प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। यानी अब बाकी आठ टीमों के बीच अंतिम चार स्थानों के लिए जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि इन आठ टीमों में से सिर्फ चार ही प्लेऑफ में जगह बना पाएंगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को हराकर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

खास बात यह है कि आरसीबी टॉप पर है लेकिन पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के भी आरसीबी के समान अंक हैं और समान मैच बाकी हैं। ऐसे में खेल सिर्फ नेट रनरेट का ही है। आरसीबी का नेट रनरेट टॉप 3 टीमों में सबसे अच्छा है। अगर पिछले सीजन की रनर अप पंजाब किंग्स की बात करें तो लगातार तीन मैच हारने के बाद अब पंजाब की उम्मीदों को बड़ा झटका लग रहा है। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर भी इस रेस में जांबाजी से आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स रेस में बनी जरूर है लेकिन उसका प्लेऑफ में पहुंचना ना के बराबर लग रहा है। अगर दिल्ली बचे हुए अपने तीनों मैच जीतती भी है तो भी सिर्फ 14 अंक तक पहुंचेगी।

टॉप-3 की एक टीम को लग सकता है बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के पास अभी पूरी तरह से प्लेऑफ में जाने का मौका है। चेन्नई के तीन मुकाबले बाकी हैं और 18 अंक के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे। केकेआर भी अगर बचे हुए तीनों मैच जीतती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे। जबकि पंजाब के लिए फायदे की बात यह है कि उसके अभी चार मैच बाकी हैं और उसके पास बारिश से रद्द हुए मैच के कारण एक अतिरिक्त अंक भी है।

अगर पंजाब किंग्स अपनी बाकी चार में से तीन मुकाबले भी जीत लेती है, तो टीम 19 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर सकती है। ऐसे में मौजूदा टॉप-3 में शामिल किसी एक टीम का समीकरण जरूर बिगड़ सकता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी आपसी मुकाबले बाकी हैं। ऐसे में तीनों टीमों का लगातार शीर्ष स्थानों पर बने रहना आसान नहीं होगा। कुल मिलाकर आने वाले हफ्तों में आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है।

IPL 2026 के 54 मैचों के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी 11 7 4 14 1.103
सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 14 0.737
गुजरात टाइटंस 11 7 4 14 0.228
पंजाब किंग्स 10 6 3 13 0.571
सीएसके 11 6 5 12 0.185
राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 12 0.082
केकेआर 10 4 5 9 -0.169
दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 8 -1.154
मुंबई इंडियंस (E) 11 3 8 6 -0.585
लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 11 3 8 6 -0.907

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here