अंपायर पर भड़के एंडी फ्लावर, मैच के बाद भुगतना पड़ा खामियाजा

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस हार के साथ मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा, जबकि बेंगलुरु अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। हालांकि मुकाबले के दौरान मैदान पर तनाव का माहौल लगातार बना रहा। इसी बीच 18वें ओवर में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसके बाद आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर अपना आपा खो बैठे और बाउंड्री लाइन के बाहर फोर्थ अंपायर के साथ तीखी बहस करते नजर आए।

एंडी फ्लावर ने इस दौरान गहमागहमी में फोर्थ अंपायर से बदसलूकी की और कुछ अपशब्द भी कहे। इसी के तहत मैच के बाद उनके ऊपर कार्रवाई भी हुई। उनको लेवल 1 के आरोपों का दोषी पाया गया और आईपीएल की आचार संहिता का उन्होंने उल्लंघन किया। उनके ऊपर आईपीएल की आचार संहिता के आर्टिकल 2.3 के तहत कार्रवाई हुई और मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।

मैच के दौरान एंडी फ्लावर ने ऐसा क्या किया?

आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर को मैच के दौरान अंपायर के साथ बदसलूकी करने का दोषी पाया गया। उनके ऊपर मैचे के दौरान अंपायर को अनुचित शब्द कहने (“use of an audible obscenity during a match”) के आरोप लगे। यह वाकिया था आरसीबी की रन चेज के दौरान 18वें ओवर का। इसके बाद उनके और फोर्थ अंपायर के बीच बहसबाजी देखने को मिली। मैच के बाद रेफरी अमित शर्मा ने उनके ऊपर यह आरोप लगाए। इस आरोप को एंडी फ्लावर ने स्वीकार लिया। उन्होंने यह बात मानी की फोर्थ अंपायर के साथ उन्होंने आक्रामक तौर पर बातचीत की। इसके बाद आरसीबी के कोच के ऊपर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

जानिए क्या था पूरा विवाद

अब आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या था और एंडी फ्लावर क्यों नाराज हो गए। यह घटना 17.2 ओवर की थी, जब अल्लाह गजनफर गेंदबाजी कर रहे थे। बल्लेबाज क्रुणाल पंड्या ने वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में बड़ा शॉट खेला। वहां मौजूद नमन धीर ने शानदार प्रयास करते हुए कैच पकड़ा और उसी मोमेंटम में गेंद तिलक वर्मा की तरफ उछाल दी। हालांकि तिलक उस कैच को पूरा नहीं कर सके। शुरुआत में ऐसा लगा कि नमन धीर का पैर बाउंड्री लाइन को छू गया था, लेकिन रिप्ले में साफ हो गया कि ऐसा नहीं हुआ। इसी फैसले को लेकर मैदान पर काफी देर तक चर्चा होती रही और इसी दौरान आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर भी अंपायर के फैसले से नाराज नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here