नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। फिलहाल आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पंजाब किंग्स चौथे स्थान पर मौजूद है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स आठवें नंबर पर है। ऐसे में पंजाब की नजरें टॉप-4 में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होंगी, वहीं दिल्ली के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिहाज से यह मैच काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
पंजाब किंग्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं। इसमें से उसने छह में जीत हासिल की है, जबकि तीन में उसे हार का सामना किया है। एक मैच बेनतीजा रहा है। उसके 13 अंक हैं और नेट रनरेट +0.571 है। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 11 मुकाबले खेले हैं। इसमें से उसने सिर्फ 4 में जीत हासिल की है, जबकि सात में हार का सामना किया है। उसके आठ अंक हैं और नेट रनरेट -1.154 है।
हेड-टू-हेड में पंजाब या दिल्ली, कौन आगे?
IPL में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। इसमें दोनों टीमों का पलड़ा लगभग बराबरी का है। पंजाब किंग्स ने 35 में से 18, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 17 में जीत हासिल की है। IPL 2023 के बाद से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पांच मैच खेले गए है। इनमें से पंजाब किंग्स ने तीन और दिल्ली कैपिटल्स ने दो मैच जीते हैं। धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में दोनों टीमों के बीच अब तक चार मैच खेले गए हैं। इनमें से पीबीकेएस और डीसी दोनों ने दो-दो मुकाबलों में जीत हासिल की है।
पंजाब बनाम दिल्ली मैच में कैसी रहेगी धर्मशाला की पिच?
आईपीएल 2023 की शुरुआत से धर्मशाला में खेले गए पांच IPL मैचों में से चार में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, इसलिए टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना उतना आसान फैसला नहीं हो सकता। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 209 रहा है। यह आईपीएल में इस्तेमाल किए गए 14 मैदानों में सबसे अच्छा है। अगर इन आंकड़ों पर भरोसा करें तो उम्मीद है कि गेंद बाउंड्री पार करके स्टैंड्स में जाएगी।
धर्मशाला के मौसम का पूर्वानुमान
धर्मशाला के मौसम की बात करें तो सोमवार का दिन ठंडा रहेगा। दोपहर में रडार पर आंधी-तूफान की आशंका है। दिन के दौरान हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है, लेकिन इससे पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि मुकाबले के समय मौसम बेहतर होने की उम्मीद है। शाम के समय तापमान लगभग 14°C रहेगा।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स में अजमतुल्लाह उमरजई चयन के लिए उपलब्ध हैं। वह अपनी मां के निधन के बाद कुछ समय के लिए घर गए थे और अब वापस आ गए हैं। अजमतुल्लाह उमरजई के टीम में शामिल होने के बाद पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने संकेत दिया कि टीम में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है और हरप्रीत बराड़ को दूसरे स्पिनर के तौर पर खिला सकते हैं। विजयकुमार वैशाक शायद PBKS के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस सीजन प्रति ओवर 10 रन से कम दिए हैं, लेकिन हरप्रीत बराड़ को पावरप्ले में गेंदबाजी के लिए बुलाने का एक मजबूत तर्क है। खासकर पथुम निसांका की स्पिन के खिलाफ संघर्ष को देखते हुए (2025 के बाद से T20 में स्ट्राइक रेट 127.5 है)।
पंजाब किंग्स की संभावित XII: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़/विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में भी किसी खिलाड़ी के चोटिल होने या अनुपलब्ध होने की कोई खबर नहीं है। चूंकि दिल्ली कैपिटल्स अब तक प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है, इसलिए वह शायद अपनी बेंच स्ट्रेंथ (रिजर्व खिलाड़ियों) को आजमाने के बजाय अपनी मौजूदा टीम के साथ ही मैदान में उतरेंगे। अक्षर पटेल ने T20 में मार्कस स्टोइनिस को चार बार आउट किया है। अक्षर पटेल के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस का स्ट्राइक रेट 69.23 रहा है। कुलदीप यादव की खराब फॉर्म के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है। इससे आकिब नबी के लिए दरवाजा खुल सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित XII: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल/आकिब नबी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
मुकाबला: IPL 2026 का 55वां मैच, पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
मैच की तारीख: 11 मई 2026 (सोमवार)
टॉस का समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
मैदान: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला।
सीधा प्रसारण: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच भारत में टीवी पर Star Sports (स्टार स्पोर्ट्स) नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर LIVE उपलब्ध होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध होगी।
पंजाब और दिल्ली की भिड़ंत से जुड़े दिलचस्प तथ्य
- टी20 क्रिकेट में अर्शदीप सिंह के खिलाफ केएल राहुल का स्ट्राइक रेट 168.75 (48 गेंदों पर 81 रन) है और पथुम निसांका का 172.34 (47 गेंदों पर 81 रन) है।
- युजवेंद्र चहल ने IPL में नितीश राणा का 6 बार आउट किया है, जो इस टूर्नामेंट में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। नितीश राणा ने उनके खिलाफ 119.75 के स्ट्राइक रेट से 81 गेंदों पर 97 रन बनाए हैं।
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कुलदीप यादव के खिलाफ श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट 178.46 है, लेकिन अक्षर पटेल ने उन्हें काफी हद तक शांत (स्ट्राइक रेट 138.98) रखा है।
- इस सीजन डेथ ओवर्स (17-20) में मार्कस स्टोइनिस का स्ट्राइक रेट 250.00 रहा है। इस चरण में कम से कम 30 गेंदों का सामना करने वाले बल्लेबाजों में केवल तिलक वर्मा (276.47), टिम डेविड (270.00) और डोनोवन फरेरा (264.86) का स्ट्राइक रेट उनसे ज्यादा है।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का फुल स्क्वॉड
पंजाब किंग्स की टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, मिचेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, प्रवीण दुबे, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, करुण नायर, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर, दुष्मंता चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, अजय जाधव मंडल, पृथ्वी शॉ, आकिब नबी डार, त्रिपुरान विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी।


