धर्मशाला. Indian Premier League 2026 के 55वें मुकाबले में Delhi Capitals ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए Punjab Kings को 3 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। प्रियांश आर्य ने 56 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 59 रन और कूपर कोनोली ने 38 रन की तेज पारी खेली। दिल्ली के लिए मधव तिवारी और मिचेल स्टार्क ने दो-दो विकेट लिए।

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम ने शुरुआती चार विकेट जल्दी गंवा दिए। KL Rahul सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। अक्षर पटेल ने 30 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने 28 गेंदों में 51 रन की अहम पारी खेली। अंत में आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन और मधव तिवारी ने नाबाद 18 रन बनाकर जीत की राह आसान की।
दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आखिरी ओवरों में आउकिब नबी ने सिर्फ दो गेंदों में 10 रन बनाकर टीम की जीत पक्की कर दी। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मधव तिवारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


