सिनर और सबालेंका के समर्थन में उतरी पेगुला, प्राइज मनी पर बहस तेज

0

रोम: यानिक सिनर और एरिना सबालेंका, जो पुरुष एवं महिला वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी हैं, को ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में पुरस्कार राशि बढ़ाने के अभियान में जेसिका पेगुला का भी समर्थन मिला है। पेगुला इस मुद्दे पर खिलाड़ियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबालेंका ने पिछले सप्ताह कहा था कि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के राजस्व में बड़ा हिस्सा पाने के लिए बहिष्कार पर विचार करना चाहिए, जबकि सिनर ने कहा कि आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों के प्रति सम्मान की कमी देखने को मिलती है।

यह एक स्वाभाविक कदम है

यूएस ओपन 2024 की उपविजेता पेगुला के लिए यह स्वाभाविक है, क्योंकि वह खेल प्रबंधकों के परिवार में पली-बढ़ी हैं। उनके माता-पिता एनएफएल की बफेलो बिल्स और एनएचएल की बफेलो से‌र्ब्स के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेगुला ने कहा, मुझे लगता है कि यह शायद स्वाभाविक रूप से हो जाता है क्योंकि मुझे लगता है कि मैंने इसमें कुछ हद तक नेतृत्व की भूमिका निभाई है।

बेबाक बयान: मुझे नहीं है झिझक

जेसिका पेगुला, जो विश्व की पांचवीं रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ी हैं, को इस वर्ष महिला टेनिस कैलेंडर, रैंकिंग अंकों के नियमों और कुछ स्पर्धाओं में भागीदारी की योग्यता तय करने के लिए बनाए गए 13 सदस्यीय पैनल का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया था। अब वह पुरस्कार राशि के मुद्दे पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पेगुला ने कहा, “मुझे किसी भी खिलाड़ी के पास जाकर यह पूछने में कोई झिझक नहीं है कि क्या आप इसमें रुचि रखते हैं या नहीं। कुछ खिलाड़ियों को इसकी परवाह नहीं होती और वे इसको लेकर चिंतित नहीं रहते। कभी-कभी वे कहते हैं, ‘हां, मैं पूरी तरह तैयार हूं।’ मैं पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ियों से संपर्क कर रही हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here