एनएसटी न्यूज, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (आरएनटीयू), भोपाल के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ में 4 से 10 मई 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रोइंग चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का परचम लहराया। पुरुष एवं महिला वर्ग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 19 पदक जीतकर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता के समग्र प्रदर्शन में आरएनटीयू की पुरुष टीम रनर-अप रही, जबकि महिला टीम ने द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय की प्रो-चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स और आईक्यूएसी के निदेशक डॉ. नितिन वत्स ने बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ खेल उत्कृष्टता को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
कुलगुरु प्रो. आर.पी. दुबे, उप कुलपति डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी और रायसेन जिले के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि आरएनटीयू विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ खेल, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत किया है।


