आयुष यादव के 80 रन और ओम पाटिल की घातक गेंदबाजी से शानदार जीत

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित सेंट माइकल इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने निर्धारित ओवरों में 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आयुष यादव ने शानदार 80 रन बनाए, जबकि अतीत टोप्पो ने 59, सोहेल ने 42 और उमेद ने 29 रनों का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से अजहर और शैंकी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम आशु शेख के 86 और रुद्राक्ष के 25 रनों के बावजूद 194 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में ओम पाटिल ने तीन विकेट झटके, जबकि आयुष यादव और शरद ने दो-दो विकेट लेकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आयुष यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वरिष्ठ क्रिकेटर श्री जावेद अख्तर ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी के ऑनर सैयद अयान शकील सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here