फीफा वर्ल्ड कप फैंस को बड़ी राहत, अमेरिका ने हटाई वीजा बॉन्ड की शर्त

0

वॉशिंगटन। अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 देखने आने वाले विदेशी फुटबॉल प्रशंसकों को बड़ी राहत देते हुए वीजा बॉन्ड की अनिवार्यता में छूट देने का फैसला किया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि जिन दर्शकों के पास फीफा वर्ल्ड कप के कन्फर्म टिकट होंगे और जिन्होंने फीफा पास सिस्टम में पंजीकरण कराया है, उनसे 5 हजार से 15 हजार डॉलर तक का वीजा बॉन्ड नहीं लिया जाएगा।

यह नियम पहले उन देशों के यात्रियों पर लागू किया गया था, जहां से बड़ी संख्या में लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रुक जाते थे। अल्जीरिया, केप वर्डे, आइवरी कोस्ट, सेनेगल और ट्यूनीशिया जैसे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने वाले देशों के नागरिक भी इस नियम के दायरे में थे। अब फीफा के अनुरोध और कई दौर की चर्चाओं के बाद अमेरिकी प्रशासन ने वर्ल्ड कप फैंस को राहत देने का निर्णय लिया है।

हालांकि, अमेरिका की कड़ी इमिग्रेशन नीतियों को लेकर मानवाधिकार संगठनों ने चिंता भी जताई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित कई संगठनों ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसके बावजूद अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि वह 2026 फीफा वर्ल्ड कप को इतिहास का सबसे बड़ा और सफल आयोजन बनाना चाहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here