मनीष पांडे ने लपका कमाल का कैच, विराट कोहली ने खास अंदाज में की तारीफ

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में 36 वर्षीय मनीष पांडे ने पॉइंट पर टिम डेविड का ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यह कैच इतना शानदार था कि गेंदबाज को भी यकीन नहीं हुआ कि गेंद हाथों में चली गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बल्लेबाज, डगआउट में बैठे खिलाड़ी और नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर मौजूद विराट कोहली भी इस कैच को देखकर हैरान रह गए। विराट ने खास अंदाज में मनीष पांडे की इस शानदार फील्डिंग की सराहना भी की।

यह वाकिया था आरसीबी की पारी के 18वें ओवर का जब गेंदबाजी कार्तिक शर्मा कर रहे थे और टिम डेविड बल्लेबाज थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डेविड ने कट करने का प्रयास किया और पॉइंट पर खड़े मनीष पांडे ने अपनी बाईं ओर किसी पक्षी की तरह उड़ते हुए छलांग लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। इसके बाद रिप्ले में दिखाया गया कि विराट कोहली ने खास अंदाज में उन्हें सराहा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली और मनीष पांडे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो 2008 से लगातार आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। यही वजह है कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान की झलक इस मुकाबले में भी देखने को मिली। मनीष के शानदार कैच के बाद विराट कोहली ने उनकी खुलकर सराहना की और हाथ मिलाने के साथ उन्हें गले लगाकर सम्मान भी दिया। सोशल मीडिया पर मनीष पांडे के इस बेहतरीन कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जहां फैंस ने उनकी फील्डिंग की जमकर तारीफ की।

आरसीबी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराकर अंकतालिका में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया और अपनी प्लेऑफ दावेदारी को और मजबूत कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने आरसीबी के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में विराट कोहली की नाबाद 105 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here