T20 में शतकों का बादशाह कौन? विराट टॉप पर, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने भी बनाई जगह

0

नई दिल्ली : विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपने टी20 करियर का 10वां शतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 9वां शतक भी रहा। विराट अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उनके बाद इस सूची में अभिषेक शर्मा का नाम आता है। वहीं सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने भी अपने छोटे से करियर में इस खास उपलब्धि की सूची में जगह बनाकर सभी को प्रभावित किया है।

वैभव सूर्यवंशी के नाम अब तक चार टी20 शतक दर्ज हैं और वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में सातवें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 22 टी20 शतक लगाए हैं। बाबर आजम के खाते में 13 टी20 शतक दर्ज हैं। विराट कोहली ने अपना 10वां टी20 शतक लगाते हुए साहिबजादा फरहान, अभिषेक शर्मा, रिले रोसौव और क्विंटन डिकॉक को पीछे छोड़ दिया।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच पारी रन शतक
विराट कोहली 426 409 14027 10
अभिषेक शर्मा 193 189 5722 9
केएल राहुल 251 238 8602 8
संजू सैमसन 341 324 8830 8
रोहित शर्मा 469 456 12491 8
इशान किशन 241 232 6739 7
ऋतुराज गायकवाड़ 162 156 5295 6
शुभमन गिल 186 183 5879 6
सूर्यकुमार यादव 371 345 9654 6
तिलक वर्मा 154 146 4560 5
वैभव सूर्यवंशी 29 29 1141 4
कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कमाल

वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम मैचों में ही अपने प्रदर्शन से बड़ा प्रभाव छोड़ दिया है। 30 से भी कम मुकाबले खेलते हुए वह टी20 फॉर्मेट में 4 शतक लगा चुके हैं, जो उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है। वहीं सुरेश रैना जैसे दिग्गज बल्लेबाज, जिन्हें ‘मिस्टर आईपीएल’ कहा जाता है, उन्होंने 336 मैचों की 319 पारियों में 4 टी20 शतक लगाए थे। ऐसे आंकड़े यह संकेत देते हैं कि वैभव आने वाले समय में टी20 क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में अपनी जगह बना सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here