धाकड़ ऑलराउंडर ने क्रिकेट को कहा अलविदा, IPL सीजन के बीच संन्यास का ऐलान

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड क्रिकेट टीम की 2019 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे धाकड़ ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के इस स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर ने बुधवार रात फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा की। डॉसन का घरेलू क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 380 विकेट भी अपने नाम किए। लंबे समय तक इंग्लिश क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित करने वाले डॉसन को एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में याद किया जाएगा।

लंबा इंतजार, लेकिन मिले सिर्फ 4 टेस्ट मैच

लियाम डॉसन घरेलू इंग्लिश क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने 218 फर्स्ट क्लास मैचों में 18 शतक और 56 अर्धशतक के साथ 10828 रन बनाए। जबकि गेंदबाजी में भी डॉसन ने 218 मैचों में 380 विकेट लिए। जबकि 2016-17 में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू करने वाले लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ चार टेस्ट मैच ही खेले। इंग्लैंड के लिए 4 मैचों में उन्होंने 8 विकेट झटके। जबकि एक अर्धशतक समेत 110 रन बनाए। उन्हें भारत के खिलाफ हालिया सीरीज में इंग्लैंड के लिए एक मैच खेलने का मौका मिला था। उसके बाद फिर वह एशेज से बाहर हो गए।

2019 विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम के सदस्य थे डॉसन

लियाम डॉसन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए 9 वनडे इंटरनेशनल और 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 32 विकेट, जबकि वनडे क्रिकेट में 9 विकेट दर्ज हैं। हालांकि उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लिया है, लेकिन वह व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। डॉसन 2019 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा थे। उस टूर्नामेंट में उन्हें टीम में बैकअप स्पिनर के रूप में शामिल किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लियाम डॉसन ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए यह सही समय है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि वह हैम्पशायर के लिए 200 से अधिक मुकाबले खेलकर गर्व महसूस करते हैं। डॉसन ने आगे कहा कि वह अब इस टीम के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में पूरी तरह से उपलब्ध रहेंगे और यह क्लब हमेशा उनके लिए घर जैसा रहेगा। उन्होंने अपने सभी फैंस और साथियों का दिल से आभार भी व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here