कोहेफिज़ा में क्रिकेट का रोमांच: रियाज़ कौसर मेमोरियल टूर्नामेंट सीजन-3 का शानदार आगाज

0

खेल प्रतिभाओं को मंच: पहले दिन 10 टीमों ने दिखाया दम; विजेता को मिलेगा 45 हजार का इनाम

एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी के कोहेफिज़ा स्थित जिया हाउस के ‘बेस्ट शॉट्स इनडोर स्पोर्ट्स क्लब’ द्वारा आयोजित चार दिवसीय “रियाज़ कौसर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीज़न-3” का भव्य शुभारंभ हुआ। 13 से 16 मई तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की लगभग 28 से 32 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस अधिकारी रियाज इकबाल एवं अरुणेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संदेश दिया।

पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

क्लब के संचालक शाहबाज़ कौसर और सुफियान अली ने बताया कि उद्घाटन के पहले दिन ही 10 टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को आगे लाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है।

इनामों की होगी बौछार

प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीम को 45 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की नकद राशि के साथ भव्य ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे पुरस्कारों से भी खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 16 मई को खेला जाएगा, जिसमें ऑल इंडिया कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वर कौसर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here