भोपाल।( एनएसटी न्यूज़) विधायक व नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति के संरक्षक भगवानदास सबनानी ने आज यहाँ पत्रकारों को बताया कि दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रथम विधायक ट्रॉफी नाईट क्रिकेट टेनिस बॉल टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 1 जून से 9 जून तक नेहरू नगर पुलिस खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए तैयारियां अंतिम चरणों में है जबकि खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग कलर में जर्सी भी तैयार हो चुकी है।
क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी ने बताया कि यह पहला मौका है जब हम इतने बड़े रूप में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहे हैं आने वाले समय में हम अन्य खेलों का आयोजन भी क्षेत्र में खेलों खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए करेंगे।जल्द ही आप क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के आयोजन भी शुरू होते आप देखेंगे।
जुडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके विधायक भगवानदास सबनानी ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य दक्षिण पश्चिम विधानसभा के खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करना है, हमारे विधानसभा क्षेत्र में हर खेल के खिलाड़ी निवास करते है समय-समय पर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन कर उन्हें बड़े आयोजन के लिए तैयार करना उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना और सरकारी योजनाओं से उन्हें जोड़कर उनकी हर प्रकार की मदद करना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग ले रही है, टीम में 9 खिलाड़ी दक्षिण पश्चिम विधानसभा के तथा 3 खिलाड़ी अन्य क्षेत्र में निवास करने वाला और तीन खिलाड़ी अन्य क्षेत्र के होंगे। टूर्नामेंट में नॉक आउट मैच 8 ओवरों के सेमीफाइनल व फाइनल 10 ओवरों के खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए एंट्री फीस 5100 रखी गई है। प्रथम पुरस्कार एक लाख एक हजार, द्वितीय पुरस्कार इक्यावन हजार के साथ ही अन्य पुरस्कार भी रखे गए हैं।
स्पेशल मैच :
तीन स्पेशल मैचों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें उद्घाटन के अवसर पर शो मैच पत्रकार वर्सेस डॉक्टर, पुलिस वर्सेस वकील एवं एक मैच महिलाओं के लिए भी आयोजित किया जाएगा।


