नेमार का कमबैक: फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील स्क्वाड का ऐलान

0

नई दिल्ली : ब्राजील ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस स्क्वाड में स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर को भी शामिल किया गया है। टीम के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने आधिकारिक रूप से इस टीम की घोषणा की। नेमार ने आखिरी बार अक्टूबर 2023 में ब्राजील के लिए मैच खेला था, जिसके बाद वह लगातार फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे और टीम से बाहर रहे। अब फीफा विश्व कप से पहले उनकी टीम में वापसी हो गई है, जिससे ब्राजील की ताकत और भी बढ़ गई है।

नेमार जूनियर का यह चौथा फीफा वर्ल्ड कप होगा

34 वर्षीय नेमार जूनियर वर्तमान में ब्राजील के क्लब सैंटोस के लिए खेलते हैं। वह ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं, जबकि पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज पेले के नाम था। नेमार ने अब तक 128 मैचों में 79 गोल किए हैं। यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनके करियर का चौथा विश्व कप होगा। इससे पहले वह 2014, 2018 और 2022 में आयोजित विश्व कप टूर्नामेंट में भी ब्राजील का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ब्राजील ने अब तक फीफा विश्व कप का खिताब 5 बार अपने नाम किया है। टीम ने आखिरी बार 2002 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था, जिसके बाद से वह एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच सकी है। 2014 में घरेलू मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट में ब्राजील ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ब्राजील इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम भी है। वहीं जर्मनी और इटली अब तक 4-4 बार फीफा विश्व कप का खिताब जीत चुकी हैं।

फीफा विश्व कप 2026 के लिए ब्राजील का स्क्वाड

गोलकीपर: एलिसन, एडर्सन, वेवर्टन।
डिफेंडर: एलेक्स सैंड्रो, डेनिलो, लियो परेरा, ब्रेमर, इबनेज, वेस्ले, मार्क्विनहोस, गेब्रियल, डगलस सैंटोस।
मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस, कासेमिरो, डेनिलो सैंटोस, फैबिन्हो, लुकास पाक्वेटा।
फॉरवर्ड: एंड्रिक, गेब्रियल मार्टिनेली, इगोर थियागो, माथियस कुन्हा, रफिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुइज हेनरिक, नेमार, रेयान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here