GT vs CSK मुकाबले के बाद अंकतालिका में हलचल, वैभव से छिना ऑरेंज कैप और साई ने मारी बाजी

0

नई दिल्ली : गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात को 2 अहम अंक मिले और टीम के कुल 18 अंक हो गए। हालांकि इसके बावजूद गुजरात की टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले नंबर पर कायम है। दूसरी ओर, इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ और टीम 14 मैचों में 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर बनी हुई है।

गुजरात बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में साई सुदर्शन ने शानदार 84 रन की पारी खेलकर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। ऑरेंज कैप की दौड़ में अब शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने इस मैच में 64 रन बनाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर मिचेल मार्श और पांचवें नंबर पर हेनरिक क्लासेन मौजूद हैं। दूसरी ओर, पर्पल कैप अब भी भुवनेश्वर कुमार के पास बरकरार है, जबकि कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं 21 विकेट के साथ अंशुल कंबोज तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

गुजरात टाइटंस और सीएसके मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी (Q) 13 9 4 18 1.065
गुजरात टाइटंस (Q) 14 9 5 18 0.695
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 16 0.35
राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 14 0.083
पंजाब किंग्स 13 6 6 13 0.227
केकेआर 13 6 6 13 0.011
सीएसके (E) 14 6 8 12 -0.345
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871
मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 8 -0.51
लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 13 4 9 8 -0.702
गुजरात टाइटंस और सीएसके मैच के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर
प्लेयर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
साई सुदर्शन 14 14 638 49.08 157.92 62 29
शुभमन गिल 13 13 616 47.38 161.68 57 30
वैभव सूर्यवंशी 13 13 579 44.54 236.33 50 53
मिचेल मार्श 13 13 563 43.31 163.19 51 36
हेनरिक क्लासेन 13 13 555 50.45 155.9 44 25
प्लेयर मैच ओवर्स गेंद विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
भुवनेश्वर कुमार 13 51 306 24 16.38 393 1 0
कगिसो रबाडा 14 53.4 322 24 20.54 493 0 0
अंशुल कंबोज 14 50.2 302 21 25.24 530 0 0
राशिद खान 14 47.5 287 19 21.95 417 1 0
जोफ्रा आर्चर 13 48 288 18 24.39 439 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here