आईपीएल 2026 में छाए संजू सैमसन और अंशुल कंबोज, सीएसके के टॉप-3 बैटर-बॉलर की लिस्ट

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर आखिरी लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हार के साथ समाप्त हो गया। इस सीजन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। चेन्नई ने 14 लीग मैचों में 6 मुकाबले जीते, जबकि 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम ने सीजन का अंत 12 अंकों के साथ किया। बल्लेबाजी में इस सीजन चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए, जो इसी साल टीम का हिस्सा बने थे। वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा प्रभावित किया।

संजू सैमसन का बल्ला बोला, 14 मैचों में 477 रन बनाकर छाए

संजू सैमसन ने इस सीजन में कुल 14 मैच सीएसके के लिए खेले और इस दौरान 288 गेंदों का सामना करते हुए कुल 477 रन बनाए जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा। संजू का बेस्ट स्कोर इस सीजन में नाबाद 115 रन रहा। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इस सीजन में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे नंबर पर रहे जिन्होंने 14 मैचों में 337 रन दो अर्धशतक की मदद से बनाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 74 रन रहा। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कार्तिक शर्मा रहे जिन्होंने 11 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 295 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 71 रन रहा।

सीएसके के टॉप-3 बैटर

संजू सैमसन- 477 रन
ऋतुराज गायकवाड़- 337 रन
कार्तिक शर्मा- 295 रन

आईपीएल 2026 में अंशुल कंबोज का जलवा, सबसे ज्यादा विकेट लेकर छाए

सीएसके के लिए आईपीएल 2026 में अंशुल कंबोज ने शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट लेने में वो सफल रहे। अंशुल ने इस सीजन में खेले 14 मैचों में कुल 21 विकेट झटके और उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट रहा। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेमी ओवर्टन रहे जिन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट हासिल किए और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट रहा। वहीं तीसरे नंबर पर टीम के स्पिनर नूर अहमद रहे जिन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और 14 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए। नूर का बेस्ट प्रदर्शन 21 रन देकर 3 विकेट रहा।

सीएसके के टॉप-3 बॉलर

अंशुल कंबोज- 21 विकेट
जेमी ओवर्टन- 14 विकेट
नूर अहमद- 13 विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here