वॉर्नर-अभिषेक के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंचे क्लासेन, जानें टॉप रन स्कोरर

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में हेनरिक क्लासेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन 13 पारियों में 50.45 के औसत और 155.90 के स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद को शुक्रवार (22 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ना है, और इस मुकाबले में क्लासेन एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर वह 31 रन बना लेते हैं, तो वह सनराइजर्स के लिए 2000 या उससे अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

क्लासेन 33 रन बनाते ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और वह केन विलियमसन को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने 75 पारियों में 2101 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर ने 95 पारियों में 4014 रन बनाकर बनाए हैं, जबकि शिखर धवन ने 91 पारियों में 2768 रन और अभिषेक शर्मा ने 84 पारियों में 2260 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here