भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम बनी साउथ एशियन चैंपियन, ग्वालियर की नंदिता शर्मा चमकीं

0

Nst news, भोपाल/ग्वालियर. नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित प्रथम साउथ एशियन सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप में भारतीय महिला सॉफ्ट हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान नेपाल को एकतरफा मुकाबले में 6-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। टीम की जीत में ग्वालियर की खिलाड़ी कुमारी नंदिता शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

फाइनल मुकाबले में नंदिता शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए चार गोल दागे और भारतीय टीम को बड़ी जीत दिलाई। इससे पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने भूटान को 7-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। उस मुकाबले में भी नंदिता ने तीन गोल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

दर्पण हॉकी फीडर सेंटर, ग्वालियर की प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ी नंदिता शर्मा पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल आठ गोल किए और बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है।

नंदिता शर्मा की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता पर मध्यप्रदेश सॉफ्ट हॉकी संगठन के सचिव अविनाश भटनागर, मनोज परिहार, विवेक पिशाल, वीरेंद्र भदोरिया, रईस कुरैशी, निक्की कौशल और दिलशाद खान सहित कई खेल पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here