एशिया के मैदान पर चमकेगी मध्यप्रदेश की बेटियों की प्रतिभा

0

NST news, भोपाल. मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, भोपाल की चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ है, जो जापान में आयोजित होने वाले महिला अंडर-18 एशि, या कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि से प्रदेश में खेल प्रेमियों और हॉकी जगत में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता का आयोजन 29 मई से 6 जून तक जापान के काकामिगाहारा शहर में किया जाएगा।

भारतीय टीम में अकादमी की गोलकीपर महक परिहार, मिडफील्डर स्नेहा दावड़े और नम्मी गीताश्री, तथा फॉरवर्ड खिलाड़ी नौशीन नाज़ को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों का चयन उनके शानदार प्रदर्शन, अनुशासन और कठिन प्रशिक्षण के आधार पर हुआ है। एक साथ चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की मजबूत प्रशिक्षण व्यवस्था और महिला हॉकी विकास के प्रयासों को दर्शाता है।

भारतीय महिला टीम पूल-ए में कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर जैसी मजबूत टीमों के साथ मुकाबला करेगी। टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मई को मलेशिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद 31 मई को कोरिया और 2 जून को सिंगापुर से भिड़ेगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 5 जून और फाइनल 6 जून को खेला जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की बेटियों का भारतीय टीम में चयन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और विश्वस्तरीय खेल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here