IPL 2026 : पंजाब-लखनऊ मुकाबले से पहले जानिए स्क्वाड, संभावित XI और मैच से जुड़ी अहम जानकारी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह पंजाब किंग्स की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। अगर लखनऊ यह मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो पंजाब की प्लेऑफ की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।

पंजाब किंग्स के पास एकमात्र विकल्प जीत है। अगर वह यह मैच हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी। जीतने पर वह प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी, लेकिन रेस में बनी रहेगी। दोनों टीमों का इस सीजन में एक बार आमना-सामना हो चुका है। पंजाब ने 54 रन से जीत दर्ज की थी। ऐसे में आइए जानते हैं मुकाबले की हेड टू हेड, स्क्वाड, संभावित प्लेइंग 11, लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी जानकारी।

LSG vs PBKS: किस टीम का पलड़ा रहा है भारी?

मैच-7
लखनऊ सुपर जायंट्स-4
पंजाब किंग्स-3

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।

पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग 11 (इम्पैक्ट प्लेयर के साथ)
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/विजयकुमार वैशाख।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, पिच पर किसका चलेगा जादू?

बहुत गर्मी होगी। तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है। सीजन की सबसे ज्यादा गेंदबाजों के मुफीद पिच में से एक है। हालांकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए पिछले दो मैचों में बल्लेबाजों का जलवा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने दोनों मैच जीते हैं। हालांकि, शुरुआत में पेसर्स को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, क्योंकि आईपीएल 2025 के बाद से चेज करने वाली टीमों ने यहां 13 में से 9 मैच जीते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स स्क्वाड
  • लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड
    मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मोहम्मद शमी, एडेन मार्करम, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, नमन तिवारी, आवेश खान।
  • पंजाब किंग्स स्क्वाड
    प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस, मार्को यानसेन, मिचेल ओवेन, विजयकुमार व्यशाक, यश ठाकुर, नेहाल वढेरा, हरनूर सिंह, पायला अविनाश, विशाल निषाद।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टॉस कब होगा?
    लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच कब से खेला जाएगा?
    लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
    लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here