IPL 2026 Playoffs: क्वालिफायर-एलिमिनेटर पर मंडरा रहा बारिश का साया, क्या कहते हैं नियम?

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सभी 70 लीग मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और प्लेऑफ की चारों टीमें भी तय हो गई हैं। अब 26 मई, मंगलवार से प्लेऑफ मुकाबलों का रोमांच शुरू होगा। क्वालिफायर-1 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से धर्मशाला में होगा। इसके बाद एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 31 मई को फाइनल मैच आयोजित किया जाएगा। हालांकि प्लेऑफ के शुरुआती तीन मुकाबलों—क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2—के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश मैच में खलल डालती है, तो टूर्नामेंट नियमों के अनुसार परिणाम तय किया जाएगा।

आईपीएल के नियमों के अनुसार प्लेऑफ के शुरुआती तीन मुकाबलों—क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2—के लिए रिजर्व डे नहीं रखा जाता। केवल फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान है, जिसका इस्तेमाल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में भी किया गया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर क्वालिफायर या एलिमिनेटर मुकाबलों में बारिश खलल डालती है, तो विजेता कैसे तय होगा। टूर्नामेंट नियमों के मुताबिक पहले मैच को पूरा कराने की कोशिश की जाती है, लेकिन यदि यह संभव नहीं हो पाता तो लीग स्टेज में बेहतर स्थान पर रहने वाली टीम को अगले दौर में पहुंचने का फायदा मिल सकता है।

बारिश ने बिगाड़ा खेल तो बिना मैच खेले बाहर हो सकती हैं टीमें

दरअसल क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में यदि कोई मैच पूरी तरह बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो विजेता तय करने के लिए लीग स्टेज की अंकतालिका को आधार बनाया जाता है। यानी जिस टीम ने लीग चरण में बेहतर स्थान हासिल किया होगा, उसे अगले दौर में पहुंचने का फायदा मिलेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला क्वालिफायर-1 बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो अंकतालिका में ऊपर रहने की वजह से आरसीबी को विजेता मानते हुए सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा।

क्योंकि लीग स्टेज के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंकतालिका में शीर्ष पर रही थी, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर थी। इसी नियम के तहत अगर एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाता, तो अंकतालिका में नीचे रहने के कारण राजस्थान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। हालांकि फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है। यदि 31 मई को फाइनल मैच पूरा नहीं हो पाता, तो उसे 1 जून को आयोजित किया जाएगा।

IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

क्वालिफायर 1 (Q1): आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस, 26 मई 2026, धर्मशाला (शाम 7 बजे)
एलिमिनेटर (E): सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 27 मई 2026, न्यू चंडीगढ़ (शाम 7 बजे)
क्वालिफायर 2 (Q2): Q1 Loser बनाम E Winner, 29 मई 2026, न्यू चंडीगढ़ (शाम 7 बजे)
फाइनल: 31 मई 2026, अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, (शाम 7 बजे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here