नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं, लेकिन कई फ्रेंचाइजियों के लिए यह सीजन काफी निराशाजनक रहा। कुछ टीमें तो प्लेऑफ की दौड़ से काफी पहले ही बाहर हो गई थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसे में कई कप्तानों की रणनीति, नेतृत्व और बल्लेबाजी प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठते रहे। इस चर्चा में हार्दिक पांड्या समेत कई बड़े खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के पूर्व बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऐसे चार कप्तानों की भविष्यवाणी की है, जिनकी कप्तानी अगले आईपीएल सीजन से पहले छीनी जा सकती है।
हार्दिक समेत इन 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में!
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने जिन चार खिलाड़ियों के नाम बताए हैं उसमें सबसे पहला नाम उन्होंने हार्दिक पंड्या का बताया है। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई के ऋतुराज गायकवाड़ का भी नाम लिया और साफतौर पर कहा कि रेडिमेड कप्तान संजू सैमसन हैं तो क्यों ऋतुराज पर प्रेशर बढ़ाना है। आइए जानते हैं किन 4 नामों की चोपड़ा ने भविष्यवाणी की:-
हार्दिक पंड्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने कहा कि हार्दिक पांड्या एक बड़े खिलाड़ी और सफल कप्तान रहे हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के साथ शानदार सफलता हासिल की थी। हालांकि, उनका मानना है कि पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान के तौर पर हार्दिक उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा के मुताबिक दो बार टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, जबकि कुछ मौकों पर अंकतालिका में निचले स्थानों के आसपास भी संघर्ष करती नजर आई। इसी वजह से उन्होंने भविष्यवाणी की कि अगले सीजन हार्दिक पांड्या शायद मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई न दें।
ऋषभ पंत
ऋषभ पंत ने 14 मैचों में सिर्फ 312 रन बनाए और उनकी टीम अंकतालिका में 10वें स्थान पर रही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनको लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा,”ऋषभ पंत बहुत महंगे खिलाड़ी हैं, LSG उन्हें रिटेन भी कर लेगी लेकिन शायद कप्तानी किसी और को सौंप दी जाएगी। उनकी कप्तानी उनके प्रदर्शन के आड़े आ रही है। बहुत क्षमता है लेकिन परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं।”
अजिंक्य रहाणे
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि टीम की शुरुआत सीजन में खराब रही, हालांकि बाद में उसने अच्छी वापसी की। इसके बावजूद अब फ्रेंचाइजी शायद अजिंक्य रहाणे से आगे बढ़ने के बारे में सोच सकती है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चोपड़ा के मुताबिक पिछले दो सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने माना कि रहाणे ने बल्लेबाजी में ठीक-ठाक योगदान दिया, लेकिन कप्तानी के मामले में केकेआर अब नए विकल्प की ओर देख सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश ने यह भी कहा कि टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आती है और उसमें बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता मौजूद है।
ऋतुराज गायकवाड़
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि चौथा नाम थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है और वह हैं ऋतुराज गायकवाड़। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन औसत रहा और टीम लगातार तीसरे सीजन प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, जो इस फ्रेंचाइजी की पहचान के बिल्कुल विपरीत है।
आकाश चोपड़ा के अनुसार कप्तानी का दबाव ऋतुराज की बल्लेबाजी पर भी असर डाल रहा है, ठीक उसी तरह जैसे ऋषभ पंत के साथ देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि संजू सैमसन एक तैयार कप्तान के रूप में मौजूद हैं, जो लगातार रन बना रहे हैं और कप्तानी का अनुभव भी रखते हैं। इसी वजह से उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अब समय आ गया है ‘चेट्टा सुपर किंग्स’ का।”


