नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में जिस तरह का तूफानी प्रदर्शन किया है, उसके आगे राजस्थान रॉयल्स के अन्य बल्लेबाजों का योगदान अपेक्षाकृत फीका नजर आया है। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने भी इस सीजन लीग स्टेज में करीब 400 रन बनाए, लेकिन चर्चा का केंद्र हर बार वैभव सूर्यवंशी ही रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसी को लेकर दिग्गज स्पिनर अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स की ओपनिंग जोड़ी—यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी—पर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने टीम संयोजन और भूमिका को लेकर अहम बातों पर चर्चा की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन का एक तरीके से यह मानना है कि वैभव के कारण यशस्वी को नुकसान हुआ है। क्योंकि वैभव सूर्यवंशी जिस तेजी से खेलते हैं और गेंदबाजों का धागा खोलते हैं, यशस्वी उनकी रफ्तार को मैच नहीं कर पाए। इसी कारण अश्विन ने जायसवाल के प्रदर्शन पर हैरानी भी व्यक्त की। पिछले कई सालों से यशस्वी राजस्थान के पोस्टर ब्वॉय थे और हमेशा चर्चा में रहते थे। आईपीएल 2025 में वैभव की एंट्री के बाद से अब हर तरफ चर्चा वैभव सूर्यवंशी की ही है।
अश्विन का बड़ा बयान, जानिए पूरी बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,”मैं राजस्थान रॉयल्स की टीम में यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन को देखकर हैरा था। मुझे हैरानी इसलिए हुई क्योंकि मैंने उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाई थीं। मुझे बहुत विश्वास था, लेकिन मुझे अभी भी ऐसी अनुभूति हो रही है कि वैभव सूर्यवंशी के प्रदशर्न से जायसवाल का खेल दबा और उन्हें नुकसान हो गया।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने आगे कहा, ”मैं यशस्वी जायसवाल को अच्छी बल्लेबाजी करते देखना चाहता हूं क्योंकि उनके पास क्षमता है, लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स की कहानी सिर्फ वैभव सूर्यवंशी के बारे में ही रही। जिस दिन जोफ्रा आर्चर की जरूरत थी उस दिन उनके परफॉर्मेंस के बाद वह चर्चा में रहे।”
सहवाग-चोपड़ा की जोड़ी से की गई तुलना
अश्विन ने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी की तुलना भारत की पूर्व टेस्ट ओपनिंग जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा से की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि जिस तरह टेस्ट क्रिकेट में आकाश चोपड़ा अक्सर टीम को स्थिर शुरुआत देते थे और 30-40 रनों का उपयोगी योगदान करते थे, वहीं वीरेंद्र सहवाग अपने आक्रामक अंदाज से बड़े स्कोर बनाकर सुर्खियां बटोर लेते थे। इसी तरह, अश्विन के अनुसार वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के सामने यशस्वी जायसवाल की भूमिका अपेक्षाकृत कम चर्चा में रह जाती है, जबकि उनका योगदान टीम के लिए महत्वपूर्ण होता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 14 पारियों में 53 छक्के और 50 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 232.50 रहा और उन्होंने कुल 583 रन बनाए, जिससे वह सीजन के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल रहे। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 14 पारियों में 159.43 के स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए, जिसमें 48 चौके और 18 छक्के शामिल रहे। उनका प्रदर्शन भी प्रभावशाली रहा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी के आक्रामक और लगातार बड़े स्कोरिंग प्रदर्शन के आगे उनका योगदान अपेक्षाकृत कम चर्चा में रहा।


