निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

0

होव. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड महिला टीमों के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरी हैं।  न्यूजीलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने वाली जॉर्जिया प्लिमर की जगह अनुभवी बल्लेबाज सूजी बेट्स को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तेज गेंदबाज लिया ताहुहू को आराम देकर रोजमेरी मेयर को मौका मिला है। सूजी बेट्स मार्च 2025 के बाद पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में ओपनिंग करती नजर आएंगी।  इंग्लैंड की कार्यवाहक कप्तान चार्ली डीन ने भी स्वीकार किया कि वह टॉस जीततीं तो पहले बल्लेबाजी ही चुनतीं। इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज लॉरेन बेल को आराम देते हुए स्टार स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को टीम में वापस शामिल किया है।  मुकाबला गर्म और धूप वाले मौसम में खेला जा रहा है, जहां पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here