NST NEWS, भोपाल. अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग अंडर-16 एज ग्रुप प्रतियोगिता में शुक्रवार को जसप्रीत बुमराह हाउस और विराट कोहली हाउस के बीच मुकाबला खेला गया। बुमराह हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 171 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब फाइनल में उसका मुकाबला रोहित शर्मा हाउस से होगा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुमराह हाउस ने 7 विकेट पर 279 रन बनाए। टीम की ओर से होमी सोलंकी ने नाबाद 110 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि नीर यादव ने 90 रन बनाए। विराट कोहली हाउस की ओर से मार्तंड पाल ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट कोहली हाउस की टीम 108 रन पर सिमट गई। रजित मीणा ने 31 और सुधीर अहिरवार ने 19 रन बनाए। बुमराह हाउस की ओर से शानवी मंडलोई ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी एवं बीडीसीए चयनकर्ता अमिताभ वर्मा ने होमी सोलंकी और शानवी मंडलोई को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार प्रदान किया।


