रजत पाटीदार की धमाकेदार पारी, रोहित और वॉटसन का रिकॉर्ड टूटा

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के पहले प्लेऑफ मुकाबले में रजत पाटीदार की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने गुजरात टाइटंस पर बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम फाइनल में पहुंच गई। हालांकि गुजरात को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसके पास अभी भी एक और मौका है और वह दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। वहीं रजत पाटीदार ने अपनी शानदार पारी से तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और रोहित शर्मा व शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया।

रजत पाटीदार का कमाल, श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ा

रजत पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में नाबाद 93 रन की पारी खेली और वो आईपीएल प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए। वॉर्नर ने भी साल 2016 में नाबाद 93 रन की पारी खेली थी। वहीं रजत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने साल 2025 में नाबाद 87 रन की पारी खेली थी।

IPL प्लेऑफ़ में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक स्कोर

93* रन – डेविड वॉर्नर बनाम GL, 2016
93* रन – रजत पाटीदार बनाम GT, 2026
87* रन – श्रेयस अय्यर बनाम MI, 2025
85 रन – एडम गिलक्रिस्ट बनाम DC, 2009
79 रन- केएल राहुल बनाम RCB, 2022

रजत पाटीदार का धमाल, रोहित शर्मा से आगे निकले

रजत पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ अपनी नाबाद 93 रन की पारी के दौरान 9 छक्के लगाए और वो अब आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। रजत ने अब तक प्लेऑफ में बतौर कप्तान 3 पारियों में कुल 12 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 15 पारियों में कुल 10 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 23 छक्कों के साथ एमएस धोनी मौजूद हैं।

IPL प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के

23 छक्के: एमएस धोनी (21 पारियां)
14 छक्के: श्रेयस अय्यर (10 पारियां)
12 छक्के: रजत पाटीदार (? पारियां)
10 छक्के: रोहित शर्मा (15 पारियां)

शेन वॉटसन से आगे निकले रजत पाटीदार

रजत पाटीदार गुजरात के खिलाफ 9 छक्के लगाने के बाद आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए। उन्होंने शेन वॉटसन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने कुल 20 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सुरेश रैना हैं जिन्होंने कुल 40 छक्के लगाए थे।

IPL प्लेऑफ़ के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के

40 छक्के: सुरेश रैना (24 पारी)
28 छक्के: MS धोनी (23 पारी)
25 छक्के: कीरोन पोलार्ड (17 पारी)
24 छक्के: रजत पाटीदार (? पारी)
20 छक्के: शेन वॉटसन (12 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here