आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में हलचल

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर राजस्थान के युवा बैटर वैभव के प्रदर्शन पर रहने वाला है जो गजब की लय में हैं। हालांकि इस मैच के पहले वैभव ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 4 रन की पारी खेली थी, लेकिन इस अहम मैच में वैभव की कोशिश होगी कि वो अपनी टीम के लिए जोरदार बैटिंग करें और टीम को जीत दिलाने की कोशिश करें।

हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की नजर आईपीएल में एक बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने पर होगी। वैभव इस लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन वह पहले स्थान पर पहुंच सकते हैं। इसके लिए उन्हें 7 छक्कों की जरूरत है, जो उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मुश्किल नहीं माना जा रहा है। अगर वैभव इस मैच में 7 छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वह क्रिस गेल के 14 साल पुराने महारिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

वैभव के निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिस गेल इस वक्त पहले नंबर पर हैं। गेल ने साल 2012 में आरसीबी के लिए खेलते हुए कुल 59 छक्के लगाए थे, लेकिन वैभव ने आईपीएल के इस सीजन में 53 छक्के लगा चुके हैं। वो 7 छक्के लगाते ही गेल से आगे निकल जाएंगे और इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे। वैभव अगर हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी खेल जाते हैं तो वो कमाल जरूर कर लेंगे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर
प्लेयर टीम छक्के सीजन
क्रिस गेल आरसीबी 59 2012
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स 53 2026
आंद्रे रसेल केकेआर 52 2019
क्रिस गेल आरसीबी 51 2013
जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स 45 2022
एलिमिनेटर मुकाबले से पहले वैभव का दमदार प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है और वह एलिमिनेटर मैच से पहले तक अपनी टीम राजस्थान के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वैभव ने अधिकतर मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और अब तक खेले 14 मैचों में 583 रन बनाए हैं। इन मैचों में उनका औसत 41.64 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 232.27 का है जो सबसे ज्यादा माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने एक शानदार शतकीय पारी भी खेली है। साथ ही वह अब तक 50 चौके और 53 छक्के भी लगा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here