IPL 2026 एलिमिनेटर के बाद टॉप-5 बल्लेबाज और गेंदबाजों की लिस्ट, वैभव-भुवी के सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप

0

नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। इस शानदार जीत के हीरो 15 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दमदार प्रदर्शन के साथ वैभव ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया।

अब उनके नाम 15 पारियों में 680 रन दर्ज हो चुके हैं। ऑरेंज कैप रेस में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन दूसरे नंबर पर हैं। 15 मैच में 652 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने 15 मैच में 624 रन बनाए हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 14 पारियों मे 618 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के इशान किशन ने 15 पारियों में 602 रन बनाए हैं।

भुवनेश्वर कुमार बने पर्पल कैप होल्डर

पर्पल कैप रेस की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा है। उन्होंने 26 विकेट लिए हैं। गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाडा के भी 26 विकेट हैं। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर के 24, चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज ने 21 और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा ने 20 विकेट लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here