T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वालों की लिस्ट में बड़ा बदलाव, अभिषेक-उर्विल टॉप पर

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का रोमांच इस समय चरम पर है, जहां वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी और सबसे तेज शतकों के रिकॉर्ड की चर्चा हर तरफ हो रही है। एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव 30 गेंदों में शतक बनाकर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि अगर वह यह रिकॉर्ड बना भी लेते, तब भी वह T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक के मामले में टॉप पर नहीं होते, क्योंकि यह रिकॉर्ड 27 गेंदों में बनाया गया है।

जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा हैं। इन दोनों ने 28-28 गेंद पर टी20 फॉर्मेट में शतक लगाया है। वहीं इंडिया ए के लिए 32 गेंद पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट के टॉप 5 में भी शामिल नहीं हैं। हालांकि, दुनियाभर में अगर टी20 के सबसे तेज शतकों की बात होती है तो टॉप 10 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा भारतीय ही शामिल हैं।

T20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड, उर्विल-अभिषेक ने दो-दो बार मचाया धमाल

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 35 गेंदों से कम में शतक लगाने का कारनामा दो बार किया है—एक बार 28 गेंद और एक बार 32 गेंद में। वहीं उर्विल पटेल ने भी इस उपलब्धि को एक बार 28 गेंद और एक बार 31 गेंद में शतक लगाकर हासिल किया है। इसके मुकाबले वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज टी20 शतक 32 गेंद में आया है। आमतौर पर रिकॉर्ड्स में उनका नाम शीर्ष पर रहता है, लेकिन इस खास मामले में वह इन दोनों खिलाड़ियों से थोड़ा पीछे नजर आते हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
खिलाड़ीगेंदेंमैचस्थानवर्ष
साहिल चौहान27एस्टोनिया बनाम साइप्रसएपिस्कोपी2024
उर्विल पटेल28गुजरात बनाम त्रिपुराइंदौर2024
अभिषेक शर्मा28पंजाब बनाम मेघालयसौराष्ट्र2024
मुहम्मद फहद29तुर्की बनाम बुल्गारियासोफिया2025
क्रिस गेल30रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्सबैंगलोर2013
उर्विल पटेल31गुजरात बनाम सर्विसेजहैदराबाद2025
ऋषभ पंत32दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेशदिल्ली2018
वैभव सूर्यवंशी32इंडिया ए बनाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE)दोहा2025
अभिषेक शर्मा32पंजाब बनाम बंगालहैदराबाद2025
विहान लुब्बे33नॉर्थ वेस्ट बनाम लिम्पोपोपार्ल2018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here