T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वालों की लिस्ट में बड़ा बदलाव, अभिषेक-उर्विल टॉप पर

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 का रोमांच इस समय चरम पर है, जहां वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी और सबसे तेज शतकों के रिकॉर्ड की चर्चा हर तरफ हो रही है। एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव 30 गेंदों में शतक बनाकर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि अगर वह यह रिकॉर्ड बना भी लेते, तब भी वह T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक के मामले में टॉप पर नहीं होते, क्योंकि यह रिकॉर्ड 27 गेंदों में बनाया गया है।

जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा हैं। इन दोनों ने 28-28 गेंद पर टी20 फॉर्मेट में शतक लगाया है। वहीं इंडिया ए के लिए 32 गेंद पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट के टॉप 5 में भी शामिल नहीं हैं। हालांकि, दुनियाभर में अगर टी20 के सबसे तेज शतकों की बात होती है तो टॉप 10 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा भारतीय ही शामिल हैं।

T20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड, उर्विल-अभिषेक ने दो-दो बार मचाया धमाल

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 35 गेंदों से कम में शतक लगाने का कारनामा दो बार किया है—एक बार 28 गेंद और एक बार 32 गेंद में। वहीं उर्विल पटेल ने भी इस उपलब्धि को एक बार 28 गेंद और एक बार 31 गेंद में शतक लगाकर हासिल किया है। इसके मुकाबले वैभव सूर्यवंशी का सबसे तेज टी20 शतक 32 गेंद में आया है। आमतौर पर रिकॉर्ड्स में उनका नाम शीर्ष पर रहता है, लेकिन इस खास मामले में वह इन दोनों खिलाड़ियों से थोड़ा पीछे नजर आते हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट
खिलाड़ी गेंदें मैच स्थान वर्ष
साहिल चौहान 27 एस्टोनिया बनाम साइप्रस एपिस्कोपी 2024
उर्विल पटेल 28 गुजरात बनाम त्रिपुरा इंदौर 2024
अभिषेक शर्मा 28 पंजाब बनाम मेघालय सौराष्ट्र 2024
मुहम्मद फहद 29 तुर्की बनाम बुल्गारिया सोफिया 2025
क्रिस गेल 30 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स बैंगलोर 2013
उर्विल पटेल 31 गुजरात बनाम सर्विसेज हैदराबाद 2025
ऋषभ पंत 32 दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश दिल्ली 2018
वैभव सूर्यवंशी 32 इंडिया ए बनाम संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दोहा 2025
अभिषेक शर्मा 32 पंजाब बनाम बंगाल हैदराबाद 2025
विहान लुब्बे 33 नॉर्थ वेस्ट बनाम लिम्पोपो पार्ल 2018

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here