एनएसटी न्यूज, भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए प्रसूण सारंग स्मृति अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में शिवाय क्रिकेट एकेडमी (SCA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीपीसीए (PPCA) को 170 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए SCA ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 261 रन बनाए। टीम की ओर से नित्यम माहेश्वरी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। श्रीविक तनेजा ने भी 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। नित्यम माहेश्वरी को मैच का MVP चुना गया। 262 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी PPCA की टीम 23.5 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। अथर्व ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। SCA की ओर से शुभम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में केवल 3 रन देकर 3 विकेट झटके। आद्यंत और भावेश ने 2-2 विकेट हासिल किए।


