RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टॉस पर हुआ हल्का विवाद

0

नई चंडीगढ़। आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने हुए। मैच शुरू होने से पहले टॉस को लेकर हल्का विवाद देखने को मिला। राजस्थान के कप्तान Riyan Parag ने दोनों बार “हेड्स” कॉल किया, लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट पहली कॉल नहीं सुन पाए और दोबारा टॉस कराया गया।गुजरात के कप्तान Shubman Gill इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए, क्योंकि दोनों टीमें इस्तेमाल की हुई पिच पर पहले बल्लेबाजी करना चाहती थीं। दूसरी बार टॉस जीतने के बाद राजस्थान ने बिना देर किए बल्लेबाजी चुनी। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा कि टीम के गेंदबाज बाद में धीमी होती पिच का फायदा उठा सकते हैं। राजस्थान ने अपनी विजयी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।वहीं गुजरात टाइटंस ने परिस्थितियों को देखते हुए एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया की जगह बाएं हाथ के स्पिनर R Sai Kishore को टीम में शामिल किया गया। मैच में युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi और अनुभवी विकेटकीपर Jos Buttler पर खास नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here