NST NEWS, भोपाल। आगा क्लब बास्केटबॉल कोर्ट पर पांचवां सुपर 12 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 1 से 5 जून तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-21 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट में शहर के प्रतिभाशाली युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। इस वर्ष प्रतियोगिता को और रोमांचक बनाने के लिए खिलाड़ियों के लिए विशेष स्किल चैलेंज भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत 3-पॉइंट कॉन्टेस्ट और फ्री-थ्रो कॉन्टेस्ट शामिल रहेंगे। आयोजकों के अनुसार इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों की व्यक्तिगत बास्केटबॉल स्किल्स और प्रतिभा को मंच मिलेगा, जो दर्शकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रतियोगिता का आयोजन आगा क्लब के 1996 बैच के “हीरोज” द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल उपलब्ध कराना और शहर में बास्केटबॉल को बढ़ावा देना है।


