राजस्थान की हार के बाद सैम करन को लेकर संगकारा ने जाहिर की निराशा

0

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में हार का सामना करने के बाद टीम के मुख्य कोच कुमार संगकारा इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन से नाराज नजर आए। सैम करन चोट की वजह से पूरे आईपीएल 2026 से बाहर रहे और राजस्थान के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल सके। हालांकि हाल ही में वह काउंटी क्रिकेट में अपनी टीम सरे के लिए मैदान पर उतरते दिखाई दिए। इसी बात को लेकर संगकारा की नाराजगी सामने आई, क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद थी कि करन टूर्नामेंट के दौरान टीम के लिए उपलब्ध हो पाएंगे।

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ संजू सैमसन को ट्रेड किया था। उसने अपने साथ रविंद्र जडेजा और सैम करन को जोड़ा था। चोट के कारण करन ने आईपीएल 2026 में खेलने से मना कर दिया। राजस्थान रॉयल्स ने दासुन शनाका को उनके विकल्प के तौर पर अपने साथ जोड़ा। इसके बाद करन को सरे के लिए खेलते देखा गया।

सैम करन के सरे के लिए खेलने पर उठे सवाल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुमार संगकारा ने न्यू चंडीगढ़ में मिली हार के बाद कहा कि राजस्थान रॉयल्स को शुरुआत में बताया गया था कि सैम करन की चोट काफी गंभीर है और वह पूरे आईपीएल सीजन में नहीं खेल सकेंगे। लेकिन बाद में उन्हें सरे की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलते देख टीम हैरान और मायूस हुई। संगकारा ने कहा कि फ्रेंचाइजी की इच्छा थी कि करन राजस्थान के लिए उपलब्ध रहें, मगर पहले मिली जानकारी को ध्यान में रखते हुए टीम ने विकल्प के रूप में दासुन शनाका को स्क्वॉड में शामिल किया था।

सैम करन ने सरे के लिए खेले तीन मुकाबले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संगकारा ने कहा, ‘इसके लिए एक सही सख्त पॉलिसी की हमेशा जरूरत होती है। बीसीसीआई की इस पर एक सख्त पॉलिसी है। हर खिलाड़ी को चोट लगती है और अगर यह गंभीर चोट है, सीजन तक नहीं उबरा जा सकता, तो बेशक हम समझते हैं।’ करन ने सरे के लिए तीन मैच खेले हैं। 27 साल के करन ने मार्च में भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से गेंदबाजी शुरू नहीं की है, लेकिन टी20 ब्लास्ट में उन्होंने 141 रन बनाए।

संगकारा ने करन पर साधा निशाना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संगकारा ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स का अभियान खिलाड़ियों के चोटिल होने से प्रभावित हुआ, लेकिन करन पर टीम के साथ न रहने के लिए निशाना साधा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘हमारे काफी खिलाड़ी चोटिल हुए। हमारे पास एडम मिल्ने और हेटमायर जैसे खिलाड़ी भी हैं, जो अच्छा नहीं कर पाए। लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और क्वेना मफाका भी हैं। वे उपलब्ध रहे हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने प्रैक्टिस की है।’

खिलाड़ी की इच्छा पर तय होती है वापसी

कुमार संगकारा ने कहा कि सैम करन ने टीम के साथ रहते हुए खिलाड़ियों का पूरा साथ दिया और पूरे अभियान के दौरान लगातार सहयोग किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि किसी खिलाड़ी का टीम से जुड़ना या उपलब्ध रहना काफी हद तक उसके अपने फैसले पर निर्भर करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संगकारा ने साथ ही माना कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मौजूदा नीति अब पहले से ज्यादा सख्त हो गई है और यह जरूरी भी है, ताकि खिलाड़ियों की कॉन्ट्रैक्ट संबंधी जिम्मेदारियां पूरी तरह निभाई जा सकें। उनके अनुसार, इस तरह के नियम आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों के लिए फायदेमंद साबित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here