अमिताभ बच्चन ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

0

नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के बीच वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों काफी चर्चा में है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। पूरे सीजन में उनके प्रदर्शन ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों को प्रभावित किया। हालांकि शुक्रवार को खेले गए क्वालिफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही टीम का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें वह भावुक नजर आए। टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद युवा बल्लेबाज का इमोशनल अंदाज फैंस को भी छू गया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर से लेकर अमिताभ बच्चन तक कई बड़ी हस्तियों ने एक्स पर पोस्ट साझा कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके प्रदर्शन की जमकर सराहना की।

बिग बी ने पोस्ट कर बढ़ाया वैभव का हौसला

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने 47 बॉल में 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन टीम मुकाबला हार गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर किया रिएक्ट

बिग बी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक शख्स ने लिखा, “सर गुल्ली डंडा क्रिकेट की जननी है। वैभव सूर्यवंशी भविष्य मे क्रिकेट का नायक है। आज बदकिस्मती से RR हार गई, लेकिन सूर्यवंशी जीत गया। सूर्यवंशी के खेल के पीछे उनके पिताजी का त्याग तपस्या मेहनत है, उनको सेल्यूट करना चाहिए।”एक अन्य शख्स ने लिखा, “आईपीएल का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं। कोई हारे जीते फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स के हारने का अफसोस बस इतना है कि वैभव सूर्यवंशी की एक और इनिंग देखने को नहीं मिलेगी।”

बिग बी का वर्कफ्रंट भी बना चर्चा का विषय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल के वर्षों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं। साल 2024 में उन्हें रजनीकांत के साथ वेट्टैयान और प्रभास, दीपिका पादुकोण तथा कमल हासन के साथ कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने गुजराती फिल्म फक्त पुरुषो माते में कैमियो भूमिका निभाई, जबकि 2025 में फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर के लिए वॉइसओवर भी दिया। अब फैंस उन्हें कल्कि 2898 एडी 2 में दोबारा देखने का इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here