आर्सनल और पीएसजी के बीच फाइनल मुकाबला, यहां देखें लाइव

0

नई दिल्ली: यूएफा चैंपियंस लीग 2026 का फाइनल मुकाबला पेरिस सेंट जर्मेन और आर्सनल के बीच 30 मई को बुडापेस्ट स्थित पुस्कास एरेना में खेला जाएगा। पीएसजी मौजूदा चैंपियन है और वह इस बार भी खिताब जीतकर रियल मैड्रिड के बाद लगातार चैंपियंस लीग जीतने वाली दूसरी टीम बनने की कोशिश करेगा। वहीं आर्सनल की नजर अपने पहले चैंपियंस लीग खिताब पर होगी, जिसे हासिल करने के लिए टीम पूरी ताकत झोंक देगी।

  • पीएसजी और आर्सनल के बीच कब खेला जाएगा चैंपियंस लीग 2026 का फाइनल?
    पीएसजी और आर्सनल के बीच यूएफा चैंपियंस लीग 2026 का फाइनल 30 मई को खेला जाएगा।
  • पीएसजी और आर्सनल के बीच यूफा चैंपियंस लीग का फाइनल कहां खेला जाएगा?
    पीएसजी और आर्सनल के बीच यूएफा चैंपियंस लीग का फाइनल बुडापेस्ट के पुस्कास एरेना में खेला जाएगा।
  • पीएसजी और आर्सनल के बीच यूएफा चैंपियंस लीग का फाइनल कितने बजे भारत में शुरू होगा?
    पीएसजी और आर्सनल के बीच यूएफा चैंपियंस लीग का फाइनल भारतीय समयनुसार रात 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
  • भारत में पीएसजी और आर्सनल के बीच यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
    भारत में पीएसजी और आर्सनल के बीच यूएफा चैंपियंस लीग के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और उसकी वेबसाइट पर होगी।
सेमीफाइनल में इस तरह जीतकर आईं पीएसजी और आर्सनल

यूएफा चैंपियंस लीग 2026 के सेमीफाइनल में पीएसजी का सामना बार्यन म्यूनिख से हुआ जबकि आर्सनल का मुकाबला एथलेटिको मैड्रिड से था। दोनों लेग मिलाकर पीएसजी ने बार्यन म्यूनिख को 6-5 से हरा दिया था। वहीं दूसरी ओर आर्सनल ने दोनों लेग मिलाकर एथलेटिको मैड्रिड को 2-1 से हराया था। अब पीएसजी और आर्सनल के बीच एक रोमांचक फाइनल की उम्मीद है।

खिताबी मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पीएसजी: सफोनोव; मेंडेस, मार्क्विनहोस, पाचो; जैरे-एमरी; रुइज, वितिन्हा, जोआओ नेव्स; क्वारत्सखेलिया, डेम्बेले, डौए
आर्सनल: राया, टिम्बर, सलीबा, गेब्रियल, कैलाफियोरी; राइस, लुईस-स्केली; साका, ओडेगार्ड, ट्रॉसार्ड, हैवर्ट्ज़।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here