नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ बेंगलुरु चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल ट्रॉफी सफलतापूर्वक बचाने वाली तीसरी टीम बन गई। मैच में आरसीबी के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस यादगार जीत में Virat Kohli ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के सबसे बड़े मैच विनर की भूमिका निभाई।
टारगेट का पीछा करने उतरी इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 3.3 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए, वहीं उनके बीच पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी हुई। अय्यर 16 बॉल पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजत पाटीदार 13 बॉल पर 15 रन बनाकर चलते बने। वहीं टिम डेविड ने 17 बॉल पर 24 रन की पारी खेली। इस मैच में RCB के लिए विराट कोहली ने 42 बॉल पर नाबाद 75 रन की मैच विनिंग पारी खेली और टीम को चैंपियन बनाया। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
RCB vs GT IPL Final मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज


