NST NEWS, भोपाल। टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में खेली जा रही खेलो भोपाल समर कैंप बेबी लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-20 आयु वर्ग के मुकाबले रोमांचक रहे। पहले मैच में ईगल फुटबॉल क्लब ने नाइटमेयर क्लब को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से नंदकिशोर और सुरेश मिश्रा ने एक-एक गोल किया। वहीं नाइटमेयर क्लब की ओर से जुनैद ने एकमात्र गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन जीत नहीं दिला सके। इसी आयु वर्ग के एक अन्य मुकाबले में जैन 11 ने अफान क्लब को 1-0 से पराजित किया। जैन 11 की ओर से प्रद्युमन पाराशर ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पूरे मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन जैन 11 ने बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम किया।


