फ्रेंच ओपन में जीत का अनोखा अंदाज, बेलारूसी खिलाड़ी ने किया मूनवॉक डांस

0

नई दिल्ली: आर्यना सबालेंका ने चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को हराकर फ्रेंच ओपन 2026 के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने यह मुकाबला 7-5, 6-3 से अपने नाम किया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना रूस की डायना श्राइडर से होगा, जिन्होंने मैडिसन कीज को 6-3, 3-6, 6-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। हालांकि सबालेंका ने इस जीत के बाद अपने डांस मूव्स से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उनका जश्न मनाने का अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार उनकी डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं।

जीत के बाद सबालेंका ने दिखाया मूनवॉक डांस मूव

दरअसल, रोलेंड गैरो के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ही आर्यना सबालेंका की एक वीडियो शेयर की गई है। उस वीडियो में सबालेंका डांस करती हुई नजर आती हैं। इस बीच वो माइकल जैक्सन का फेमस डांस मूव मूनवॉक भी करकर दिखाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबालेंका इस समय रोलैंड गैरो के मेंस और वुमेंस दोनों सिंगल्स में बची हुई इकलौती ऐसी खिलाड़ी हैं, जो पहले ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं। इस बार वह पेरिस की क्ले कोर्ट पर अपना पहला खिताब जीतने के इरादे से उतरी हैं। साथ ही वह इसे जीतकर पिछले साल के फाइनल में कोको गॉफ से मिली हार को भी भुलाना चाहेंगी। बता दें कि सबालेंका लगातार 14वें मेजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

मैच जीतने के बाद सबालेंका ने दिया बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आर्यना सबालेंका ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मैं इतनी अच्छी सर्व करूंगी। मुझे लग रहा है कि मैं हर मैच के साथ बेहतर होती जा रही हूं। मैं जिस तरह से आज खेली उससे मैं काफी ज्यादा खुश हूं।’

ओसाका का हार के बाद बयान आया सामने

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाओमी ओसाका ने मैच के बाद कहा कि अगर वह कम उम्र में यह मुकाबला हारतीं, तो वह खुद को कमरे में बंद कर लेतीं या बहुत निराश हो जातीं। लेकिन अब उनका नजरिया बदल चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि उन्हें अब टेनिस से और ज्यादा प्यार है और वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के लिए लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here