अफगानिस्तान टेस्ट से पहले टीम इंडिया में बदलाव के संकेत, सिराज पर संशय कायम

0

नई दिल्ली : भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज में 6 जून से खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले से पहले मोहम्मद सिराज के खेलने पर संशय बना हुआ है। टीम मैनेजमेंट अगले 48 घंटे के भीतर उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिराज के वर्कलोड और फिटनेस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाएगा। अगर सिराज इस मुकाबले से बाहर रहते हैं, तो भारतीय टेस्ट टीम में औकिब नबी को मौका मिल सकता है। युवा तेज गेंदबाज पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते उनका नाम चर्चा में बना हुआ है।

सिराज इस टेस्ट सीरीज से पहले आईपीएल 2026 में गुजरात के लिए खेल रहे थे जो टीम फाइनल में पहुंची थी। सिराज ने इस सीजन में अपनी टीम के लिए सभी मैच खेले थे और उनके लिए ये सीजन थकाने वाला रहा था। हालांकि सिराज टीम के साथ चंडीगढ़ आ चुके हैं, लेकिन वो पूरी तरह से मेडिकल स्टाफ की देखरेख में हैं। सिराज ने चुकी इस सीजन में गुजरात के लिए हर मैच में हिस्सा लिया था इसी वजह से इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या इस टेस्ट मैच के लिए उन्हें आराम दिया जाना चाहिए।

मोहम्मद सिराज के खेलने पर बना सस्पेंस

हालांकि चयनकर्ता शुरू में एक अनुभवहीन तेज गेंदबाजी आक्रमण को मैदान में उतारने से हिचकिचा रहे थे, लेकिन आपातकालीन योजनाए पहले से ही तैयार हैं। अगर सिराज को आराम दिया जाता है, तो बाएं हाथ के 6 फुट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के टेस्ट डेब्यू करने की संभावना है, जबकि जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम में शामिल किया जा सकता है। टीओआई ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि सिराज का यह आईपीएल सीजन काफी लंबा रहा है और अगर उन्हें आराम दिया जाता है तो इस बात की पूरी संभावना है कि गुरनूर खेलेंगे और नबी टीम में शामिल होंगे।

औकिब नबी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में उभरकर सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस सीजन रणजी ट्रॉफी में 60 विकेट हासिल किए और जम्मू-कश्मीर को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। वह फिलहाल टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की तैयारियों में नेट गेंदबाज के रूप में शामिल हैं। उनके साथ गुरजपनीत सिंह, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार भी टीम की मदद कर रहे हैं। भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने मुकाबले के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम में उप-कप्तान केएल राहुल, विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here